सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कोंडागांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता करते हुए रक्तदान किया।
कार्यक्रम में कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम, नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी दीपेश अरोरा एवं मनोज जैन ,जितेंद्र सुराना,संतोष पात्र,विजय पोया,कुलवंत चहल, शीतल पटेल,विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग मिलता है। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया तथा समाजहित में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष नागेश देवांगन ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए योगदान देने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

