CM मैडम,श्रीमती कौशल्या देवी साय से सौजन्य भेंट, सामाजिक एवं मानवाधिकार विषयों पर हुई सार्थक चर्चा
सह संपादक अजीत यादव
रायपुर बस्तर के माटी समाचार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी एवं समाजसेविका श्रीमती कौशल्या देवी साय जी से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी तथा दैनिक अखबार प्रभात पथ के सह संपादक अजीत यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों एवं दैनिक अखबार प्रभात पथ के जिला संवाददाताओं ने सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या देवी साय जी से विभिन्न सामाजिक, जनहित एवं मानवाधिकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में आमजन से जुड़े मुद्दों, मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा जरूरतमंद लोगों तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।
मुलाकात के दौरान अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन की प्रदेश स्तरीय गतिविधियों तथा संगठन द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई। वहीं, दैनिक अखबार प्रभात पथ के जिला संवाददाताओं की भूमिका और ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने के विषय पर भी चर्चा हुई।
श्रीमती कौशल्या देवी साय जी ने प्रतिनिधिमंडल से आत्मीयता से मुलाकात करते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस सौजन्य भेंट को संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने सकारात्मक और प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि तथा दैनिक अखबार प्रभात पथ के जिला संवाददाता उपस्थित रहे।


