सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार कोंडागांव शहर के संत सेवालाल चौक में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक मरारपारा निवासी दिलीप कोर्राम के रूप मे हुई है। पुलिस के द्वारा आसपास लोगों से पूछताछ किए जा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि व्यक्ति की मौत किसी हादसे में हुई है या फिर मामला हत्या से जुड़ा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

