RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बस्तर कि आवाज बस्तर के विकास के लिए संसद में सांसद महेश कश्यप ने रेल मंत्री से रेल सुविधाएं मांगने के लिए बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद जितेन्द्र सुराना

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जितेन्द्र सुराना ने आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुवे कहा कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने लोकसभा के मानसून सत्र की अपनी पहली पारी में बस्तर के हितों के लिए शानदार बैटिंग की उन्होंने बस्तर में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए बड़े ही सधे हुए अंदाज में मांग रखी।

लोकसभा के मानसून सत्र में भाग लेते हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सदन में रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण बाते रखे।
पहली बार बड़े सदन में पहुंचे सांसद ने बड़े ही सधे हुए अंदाज में एक के बाद एक तीन मांगों के प्रस्ताव सदन में रख दिए। तीनों ही प्रस्ताव रेलवे से जुड़े हैं।
सदन में बोलते हुए ने कहा मैं बस्तर लोकसभा क्षेत्र से हूं, जो केरल राज्य और इजराइल व बेल्जियम से भी बड़ा क्षेत्रफ़ल वाला क्षेत्र है।
उन्होंने दाबी राजहरा रावघाट रेल लाइन का उल्लेख करते हुए कार कि इस रेल लाइन को जगदलपुर तक विस्तारित करने की जरूरत है। क्योंकि लौह अयस्क भंडार बाला बस्तर रेल सेवाओं के

मामले में पिछड़ा हुआ है। सांसद महेश कश्यप ने सदन में बताया कि दी राजहरा रेल लाइन का काम केषटी भानुप्रतापपुर तक ही पहुंच पाया है।
जिस फर्म को इस प्रोजेक्ट का ठेका मिला था, उसने काम से हाथ खींच लिया है और अब नया डीपीआर हुआ है।
जितेंद्र सुराना ने कहा कि कश्यप ने रेलमंत्री से आग्रह किया कि इस रेल लाइन के कार्य को जल्द और तेज गति से शुरू कराया जए तथा दल्ली राजहरा रावघाट रेल लाइन की जगदलपुर तक विस्तारित किया जाए। ताकि यहां के लोगों रेल सुविधा का लाभ मिल सके। सांसद महेश कश्यप ने रायपुर धमतरी बाड़ी रेल लाइन का जिक्र करते हुए कहा कि इस रेल लाइन को धमतरी से केशकाल, कोंडागांव होते हुए जगदलपुर तक विस्तारित करने की मंजूरी दी जाए। इसके साथ ही सांसद ने बस्तर संभाग को रेल मार्ग के जरिए महाराष्ट्र में जोड़ने के लिए बैलाडीला से गीदम व बीजापुर होते महाराष्ट्र के गढ़‌चिरौली तक नई रेल लाइन की स्वीकृति की मांग भी दमदारी के साथ उठाई। उनकी इन मांगों से बस्तर वासियों में खुशी कि लहर है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग