RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

शहर के विभिन्न वार्ड में लाखों के विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन

कृष्णा कुमार कुंजाम

जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार शहर के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपए के विकास कार्यों का रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत भूमि पूजन किया। विधायक निधि से शहर के अलग अलग वार्डो में बाउंड्री वॉल , शेड़ निर्माण तथा अन्य कार्यों का भूमि पूजन किया गया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे।

भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर सफीरा साहू ,भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ,एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव ,भारती श्रीवास्तव ,निर्मल प्रसाद पाणिग्रही ,नरसिंह राव ,आलोक अवस्थी ,दिगंबर राव ,मानिकराम नाग,वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे ,पार्षद धनसिंह नायक एवं विद्यासरण तिवारी ,रामाश्रय सिंह ,नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ,आर्येन्द्र सिंह आर्य ,दिनेश पाणिग्रही ,योगेश ठाकुर,अनिल लुक्कड़ ,आशुतोष पाल ,राजेश शर्मा ,रिंकू पांडे ,आयुक्त हरेश मंडावी उपस्थित रहे । शहर के शिवमंदिर वार्ड के डोंगाघाट में स्कूल में बाउंड्रीवॉल निर्माण ,महारानी वार्ड में शेड निर्माण एवं जवाहर नगर वार्ड में शेड निर्माण कार्य जिसकी कुल लागत 26 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया । भूमि पूजन कार्यक्रम में संबोधित करते विधायक किरण देव ने कहा कि जनता के मांग के अनुरूप शहर में चौमुखी विकास कार्य होंगे विकास कार्य में समझौता नहीं किया जाएगा। जन मानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। वार्डवासियों के मांग के अनुरूप निर्माण कार्य किए जाएंगे । देव ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में चौमुखी विकास होंगे।आज विधायक निधि से शहर मे लाखों के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए । इस दौरान निगम के कार्यपालन अभियंता अजीत कुमार तिग्गा ,निगम केअधिकारी ,कर्मचारी ,काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग