सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार कोंडागांव जिले के विकासखंड माखडी अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजापुर के हिरलाभाट के ग्रामीणों ने आज जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को एक शिकायत पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि अनंतपुर क्षेत्र के ग्राम आंगाकोना के ग्रामीणों ने कक्ष क्रमांक 399 में सामुदायिक वन संसाधन पर अतिक्रमण कर पौधारोपण क्षेत्र में उड़द की फसल बो दी है। हिरलाभाट के ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें वर्ष 2013-14 में सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्राप्त हुआ था और उन्होंने वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण किया था। लेकिन अब कुछ ग्रामीणों ने इस भूमि पर अतिक्रमण कर खेती करनी शुरू कर दी है। हिरलाभाट के ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर पौधारोपण कार्य को पुनः शुरू करने की मांग की है।

