RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पढ़ेगा भारत परियोजना कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

राजु तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार आर्सेलर मित्तल निप्पान स्टील इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से परियोजना "पढ़ेगा भारत" कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावी छात्र सम्मान समारोह 23 अप्रैल को सुकमा के वार्ड क्रमांक-15 कुम्हाररास में पार्षद श्री मांडवी हूर्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एस्सार परियोजना पाइप लाइन क्षेत्रांतर्गत आने वाले शैक्षणिक संस्थाओं कक्षा 5वी एवं 8वी मे अध्ययनरत बच्चो को उनके गत वर्ष मे प्राप्त परीक्षा परिणाम की उत्कृष्टता के आधार पर कक्षा मे प्रथम आने पर मेधावी सम्मान समारोह से सम्मानित किया गया। पढ़ेगा भारत परियोजना के तहत बच्चो को सायकिल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में कम्पनी से महेशकुमार डागा, अनंता मीरधा, एपीसी समग्र शिक्षा सीताराम सिंह राणा, कुम्हाररास स्कूल के बच्चों के पालक, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित संस्थाओं के शिक्षक/शिक्षिकायें उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग