RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गरियाबंद में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बस्तर के माटी न्यूज़ (BKM)गरियाबंद

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग गरियाबंद द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू एवं अन्य नशे की लत के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करना था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु, जिला नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत जांगड़े और जिला सलाहकार डॉ. सृष्टि यदु के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियां, नशा छोड़ने के उपाय और इससे होने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला चिकित्सालय परिसर में प्रचार रथ, जागरूकता रैली और हस्ताक्षर अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान गरियाबंद की डीएसपी सुश्री गरिमा दादर, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री डी.पी. ठाकुर और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. टी.सी. पात्रे ने संयुक्त रूप से “विश्व तंबाकू निषेध प्रचार रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके अतिरिक्त, ग्राम मालगांव में नशा मुक्ति केंद्र, पुलिस विभाग तथा स्वास्थ्य अमले द्वारा संयुक्त रूप से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में डॉ. हरीश चौहान, डॉ. अंकुश वर्मा, डॉ. शंकर पटेल, डॉ. विपिन बिहारी अग्रवाल समेत पोखराज साहू, भूपेन्द्र सिंहा, उमेश सोनी, राघवेन्द्र सिंह राजपूत सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज की दिशा में योगदान देने का संकल्प लिया और तंबाकू व अन्य नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग