RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल की 12वीं की छात्रा प्रेग्नेंट, 3 महीने की छुट्टी के बाद लौटी थी हास्टल । छात्रा को पेट में दर्द और चक्कर आने की शिकायत, के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया। जांच में पता चला वह साढ़े 3 महीने के गर्भ से

कृष्ण कुमार कुंजाम

बस्तर के माटी समाचार BKM NEWS NATIONAL

बीजापुर जिले में आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा प्रेग्नेंट हो गई है। वह 3 महीने की छुट्टी के बाद हॉस्टल लौटी थी। छात्रा को पेट में दर्द और चक्कर आने की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया। जांच में पता चला कि वह साढ़े 3 महीने के गर्भ से है।*

मामला भोपालपटनम थाना क्षेत्र का है। छात्रा को जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया था। जानकारी के मुताबिक छात्रा की मां ने इलाज नहीं कराने की जिद करके छात्रा को अपने साथ ले गई। फिलहाल, थाने में शिकायत दर्ज नहीं की गई है।*

इधर हॉस्टल वार्डन का कहना है कि उनकी अभी पोस्टिंग हुई है। उन्हें इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है। कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि साय सरकार में न आदिवासी सुरक्षित हैं, न महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही आदिवासी छात्राएं। वहीं भाजपा ने कहा कि दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए*

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग