RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान,स्वच्छता के संग मनायी जा रही स्वतंत्रता का उत्सव

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 12 अगस्त 2025 जिले में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नुपुर राषि पन्ना के निर्देशानुसार ’हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ साप्ताहिक कार्यक्रम 15 अगस्त 2025 तक मनाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थाई स्वच्छता एवं सुरक्षित जल आपूर्ति को सुनिश्चित करने हेतु सभी विभाग के द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ अभियान को सफल बनाने के लिये विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्वच्छाग्रही, स्व सहायता समूह, स्कुली बच्चें एवं स्वच्छता प्रेरकों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

अब तक इस अभियान के तहत् जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल एवं स्वच्छता के प्रति ग्रामीण जनमानस को जागरूक करने के उददेश्य से सभी की सहभागिता से श्रमदान, कुडे के ढेर वाली स्थलों की साफ-सफाई, स्वच्छता रैली, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों का रखरखाव एवं मरम्मत का कार्य किया गया है।

इस अभियान के तहत् स्व सहायता समुह के महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन हेतु जागरूक किया जा रहा है। साथ ही स्कुली बच्चों और महिला समूह के द्वारा स्वच्छता रैली एवं श्रमदान करते हुये स्वच्छता संकल्प दिलाकर ग्रामीणों को जल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग