RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

देव भूत बनाने के शक पर महिला की, कि हत्या आरोपी गिरफ्तार

सत्यानंद यादव 

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.08.2025 को प्रार्थिया श्रीमति राधाबाई कोर्राम पति मंगिया राम कोर्राम उम्र 35 वर्ष निवासी मड़ानार मुण्डापारा जिला कोण्डागांव ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी सास श्रीमती सुकलदई कोर्राम पति स्व. गोन्डू राम कोर्राम उम्र 65 वर्ष निवासी मड़ानार मुण्डापारा जिला कोण्डागांव को गांव का रहने वाला नरसू राम कोर्राम ने देव भूत करने के शक में हाथ मुक्का, लात से मारकर चोट पहूंचा कर एवं साड़ी से गला घोटकर हत्या कर दिया गया है कि रिपोर्ट बाद मामले के गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार भा0पु0से0 के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में तत्काल थाना कोण्डागांव से टीम तैयार कर विवेचना एवं आरोपी पता साजी हेतु ग्राम मड़ानार पटेलपारा घटना स्थल पहुंचे। घटना स्थल पहुंचकर आरोपी को पता साजी कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किये जो आरोपी ने बताया कि वह पिछले 04-05 साल से उसके पैर में घाव है जो ठीक नही हो रहा है एवं काफी परेशान है एवं उनको शक था कि मृतिका बुजुर्ग महिला के द्वारा देव भूत करने के कारण वह ठीक नही हो रहा है। जिसके कारण वह मृतिका के उपर बहुत घुस्सा रहता था। एवं बीच बीच में इस बात केा लेकर लड़ई झगड़ा भी होता था। दिनांक 24.08.2025 को मृतिका बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर आरोपी ने आज तुम्हे जान से मार दूंगा कहकर हाथ मुक्का लात से मारा एवं साड़ी से गला घोटकर हत्या कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 286/2025 धारा 103(1) बीएनएस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी नरसू राम कोर्राम के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने एवं अपराध कारित करना स्वीकार करने से गिरफ्तार कर आज दिनांक 25.08.2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोण्डागांव निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उपनिरी. नवल कोड़ोपी, सउनि. राज कुमार कोमरा, सुकेन्द्र कश्यप, प्र.आर. अशोक मरकाम, म0प्र0आर. रेवती सिन्हा, आरक्षक रामेश्वर भगत का विशेष योगदान रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग