RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को निःशुल्क बस पास वितरित

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 25 सितम्बर 2025 सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अतिवृद्धजनों हेतु एवं पैर से दिव्यांग, दृष्टिबाधित दिव्यांगों हेतु बुधवार को परिवहन विभाग कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी के द्वारा आवेदकों को निःशुल्क बस पास की सुविधा (कार्ड) प्रदान की गयी, जिससे दिव्यांगजनों एवं वृद्धजन निःशुल्क बस यात्रा कर सकेंगे। साथ में वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वृद्ध हितग्राहियों हेतु परिवहन की भी व्यवस्था की गई। समाज कल्याण विभाग अधिकारी श्रीमती ललिता लकड़ा के द्वारा कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग