सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 25 सितंबर 2025 भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा 25 सितम्बर 2025 को बाढ़ से निपटने हेतु जिला स्तर पर बाढ़ मॉक एक्सरसाइज का आयोजन ग्राम बम्हनी तथा केशकाल नगर पंचायत में काल्पनिक अभ्यास कार्यक्रम सफलता पूर्वक किया गया।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के नेतृत्व में बम्हनी के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारी इंसिडेंट कमांडर, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोंडागांव अजय उरांव, एस डी एम केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक, केशकाल में ऑब्जर्वर अधिकारी श्री कमल सिंह मीना डिप्टी कमांडेट बटालियन CRPF, वहीं बम्हनी में ऑब्जर्वर कौशलेन्द्र देव पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नोडल अधिकारी किशोर शर्मा डिप्टी कलेक्टर व लखेश्वर यादव डिप्टी कलेक्टर व तहसीलदार मनोज रावटे कोन्डागांव व प्रभारी तहसीलदार मर्दापाल विजय सिंह एव समस्त अधिकारीगण के सहयोग मॉक एक्सरसाइज का आयोजन कर बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश व जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस विभाग, जिला सेनानी और स्वास्थ्य विभाग, जिला आपदा मोचन प्रबंधन बल, रेड क्रॉस सोसाइटी आदि शामिल थे, जिला कोंडागांव में प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़ तूफान, भूकंप, सुखा, भूस्खलन महामारी इत्यादि से निपटने हेतु आपातकालीन योजना बनाकर त्वरित राहत और बचाव कार्य एवं चिकित्सा सहायता प्रदान करते हुए एक माँक ड्रिल का आयोजन किया गया। विकासखंड कोंडागांव के ग्राम बम्हनी में जवाई मुंडा तालाब पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर जान बचाया गया एवं तत्काल उन्हें चिकित्सा सुविधा हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी ले जाया गया।
उक्त माँक ड्रिल में जिला आपदा मोचन बल की प्रमुख भूमिका रही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी के साथ स्वास्थ्य अधिकारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ प्रेम मंडावी, डिप्टी कलेक्टर लखेश्वर यादव एवं डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा, तहसीलदार मनोज राउत एवं नायब तहसीलदार विजय सिंह व पुलिस बल के निगरानी में यह माँक ड्रिल संपन्न हुआ। अन्य सहयोगी में डॉ रिंकू मरकाम, ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री कृष्ण कुमार पटेल, स्टाफ नर्स एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
विकासखंड केशकाल के पुराना तहसील में माँक ड्रिल संपन्न हुआ, जिसमें पीड़ित व्यक्ति को बचाव दल के द्वारा तुरंत रेस्क्यू कर वहीं पर चिकित्सीय सुविधा प्रदान किया गया। उक्त मांक ड्रिल में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. के. बिसेन, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, तहसीलदार विजय मिश्रा एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉ. देवेंद्र दादोरिया व डॉ. अभिषेक के साथ ग्रामीण जन उपस्थित थे।

