RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

डीएवी स्कूल में हंगामा: तानाशाही प्रिंसिपल के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरे शिक्षक, एक शिक्षिका बेहोश,एनएमडीसी अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद शिक्षक हुए शांत जनप्रतिनिधि पहुंचे मौके पर

अजीत यादव

बचेली बस्तर के माटी समाचार बचेली डीएवी स्कूल बचेली में प्रिंसिपल चेतना शर्मा के तानाशाही रवैये से परेशान शिक्षकों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति इतनी गंभीर हुई कि एक शिक्षिका मानसिक तनाव के चलते बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

पाँच साल से विवादों में प्रिंसिपल

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि चेतना शर्मा पिछले पाँच वर्षों से प्रधान अध्यापक के पद पर रहते हुए लगातार विवादों में रही हैं। ग़रीब परिवारों के बच्चों को अपमानित करना,शिक्षकों को अलग अलग तरीकों से प्रताड़ित करना अपमानित करना शिक्षकों से घर का राशन मँगवाना और स्टाफ़ से टॉयलेट तक साफ़ करवाना शिक्षकों से ओछी बातें करनी उन्हें लगातार नीचा दिखाना मैडम के आदत में शामिल हो चुका था।

एक मासूम छात्र ने मीडिया के सामने रोते हुए बताया कि प्रिंसिपल ने उसकी माँ को “डायन” कहकर अपमानित किया और उसे स्कूल से निकाल दिया, यह कहते हुए कि “तुम्हारी औक़ात नहीं है इस स्कूल में पढ़ने की।”

धमकियों से त्रस्त शिक्षक

शिक्षकों का आरोप है कि प्रिंसिपल विरोध करने वालों को नौकरी से निकालने की धमकी देती थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने कई बार शिक्षकों को महिला अपराध के झूठे मामलों में फँसाने की धमकी भी दी।

प्रबंधन रहा मौन, भड़के शिक्षक

जानकारी के मुताबिक 27 शिक्षकों ने 11 नवंबर को एनएमडीसी प्रबंधन को शिकायत पत्र सौंपा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज़ होकर शिक्षक सड़क पर उतरने को मजबूर हुए।

जनप्रतिनिधियों का हस्तक्षेप

विवाद गहराने पर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल और उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदानी ने मौके पर पहुंचे शिक्षकों की व्यथा सुनी एनएमडीसी अधिकारियों को अवगत कराया इसके बाद एनएमडीसी अधिकारियों ने शिक्षकों से चर्चा कर भरोसा दिलाया कि चेतना शर्मा पर जाँच होगी और कार्यवाही तक उन्हें स्कूल आने से रोका जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि जब जनप्रतिनिधि प्रिंसिपल का पक्ष लेने पहुंचे तो उन्होंने बात करने से इनकार तो किया ही साथ ही यह भी कह डाला कि मेरी डिप्रेशन यानी की अवसाद की दवाई चल रही है मैं कोई बातचीत नहीं करूँगी।

नगरव्यापी आंदोलन की चेतावनी

पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल एवं उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदानी ने कहा—
“शिक्षकों को मानसिक पीड़ा देकर बच्चों का भविष्य दाँव पर नहीं लगाया जा सकता। डीएवी स्कूल में शिक्षा का माहौल बचाने के लिए प्रबंधन को चेतना शर्मा को तत्काल हटाना होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो नगरभर में आंदोलन छेड़ा जाएगा।”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग