RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

माखडी पुलिस ने भाई बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार मामलें का संक्षिप्त विवरण है कि प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन पीडिता का 08-09 माह पूर्व किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बलात्कार किया गया था। जिससे वह गर्भवती हो गई थी। जिस पर पीडिता 06.11.2025 को एक नवजात शिशु को जन्म दी थी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में अपराध कमांक 45/25 धारा 64,351 (3) भान्या०सं० पंजीबद्ध कर विवेचना ने लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा द्वारा प्रमुखता एवं बारीकि से विवेचना करने निर्देश प्राप्त होने पर अति० पुलिस अधीक्षक  कौशलेन्द्र देव पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोण्डागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माकड़ी द्वारा विवेचना किया जा रहा था। विवेचना के दरम्यान पीड़िता से महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से पूछताछ कर घटना की बारीकि से जांच करने से यह बात सामने आयी कि पीडिता का सौतेला भाई प्रार्थी के द्वारा ही पीड़िता के साथ घटना कारित करना पाया गया। विवेचना दौरान आरोपी, थाना माकडी जिला कोण्डागांव (छ०ग०) को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करने से आज दिनांक 30 11.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जा रही है बाद जेल निरुद्ध किया जाता है।

सपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल, सउनि गिरीश कतलम्, प्र०आर० रामदयाल पैकरा, म०प्र० आर०शांति ध्रुव,आरक्षक राजू पानीग्राही, केमेन्द्र उइके, जीवन पोयाम, मनेश मण्डावी का विशेष योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग