जिला कांग्रेस कमेटी ने किया ईडी का पुतला दहन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में एफआईआर कराए जाने के विरोध में किया गया पुतला दहन
बीजापुर बस्तर के माटी समाचार– केंद्र सरकार के राजनीतिक विद्वेष पूर्वक सत्ता का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में झूठी एफआईआर कर प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीजापुर में ईडी का पुतला दहन किया गया ।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार सत्ता का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी के ऊपर नेशनल हेराल्ड मामले में झूठी एफआईआर कराते हुए ईडी से जांच कराकर विपक्ष को दबाने का प्रयास किया जा रहा है । जिसके विरोध में बीजापुर में ईडी का पुतला दहन किया गया । इस दौरान जिलाध्यक्ष लालू राठौर, शंकर कुड़ियाम, कमलेश कारम, पुरुषोत्तम खत्री, मनोज अवलम , पुरुषोत्तम सल्लूर, प्रवीण डोंगरे, एजाज खान, मुकेश देवांगन, गिरधारी राठी, राजू गांधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

