सत्यानंद यादव
कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोण्डागांव द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। भाजयुमो नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर सनातन धर्म एवं साधु-संतों के अपमान का आरोप लगाया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेसी नेता लगातार सनातन धर्म का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा एवं पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ बयान देकर कांग्रेस नेताओं ने अपनी सनातन विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि रामसेतु को काल्पनिक बताना, भगवान श्रीराम को काल्पनिक कहना और राम मंदिर निर्माण के बाद आमंत्रण मिलने के बावजूद गांधी परिवार का दर्शन के लिए न जाना, कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचनों से गांव-गांव में शिव भक्ति का माहौल बना है और धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म को जागृत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मांतरण कराने वालों को संरक्षण देने वाले लोगों को सनातन धर्म एवं संतों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार सनातन विरोधी रवैये के कारण अब कुछ राज्यों तक सीमित रह गई है और आने वाले समय में पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।पुतला दहन कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मनोज जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह चहल, विकास दुआ, अश्वनी पांडे, बंटी नाग, रौनक पटेल, शीतल पटेल, सोनमणि, संतोष सिंह, सखाराम कोर्राम, सुमन शुक्ला, सोनसिंह, सती बघेल सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

