RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने जिला बल में चयन हुए 70 युवक युवतियों का किया सम्मान

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के तत्वाधान में कोंडागांव ब्लॉक, बडेराजपुर ब्लॉक, फरसगांव ब्लॉक और केशकाल ब्लॉक से निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर 70 युवक एवं यूवतियों का जिला बल में चयन होने पर दिनांक 28 दिसंबर 2025 को इंडोर ऑडिटोरियम कोडागांव में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने भारत माता एवं छत्तीसगढ़ी महतारी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया तत्पश्चात सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया । इसके बाद बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने परिषद के द्वारा दिये जा रहे निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दिया । इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी के साथ सभी अतिथियों के द्वारा जिला बल में चयनित 70 युवक एवं यूवतियों को पुष्पमाला पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात समस्त ब्लॉक के पूर्व सैनिकों को भी अपने-अपने ब्लॉक में युवाओं को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण देने के लिए शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया । नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के कार्यों की सराहना की और कहा की कोंडागांव जिला के पूर्व सैनिकों की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है । पूर्व सैनिकों के द्वारा प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक विकासनगर स्टेडियम में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके परिणामस्वरूप कई युवक एवं युवतियां फोर्स में चयनित हुए हैं । नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने कहा कि कोंडागांव के पूर्व सैनिकों ने इस क्षेत्र के युवाओं को फौज में भर्ती करने का जो बीड़ा उठा रखा है वह अद्वितीय है तथा जिला बल में चयनित सभी युवक एवं यूवतियों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया । इसके बाद अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के द्वारा समस्त अतिथियों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया । अंत में जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह चहल, समाजसेवी नवीन कोटडिया, माधव लाल सोनी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, फरसगांव ब्लॉक अध्यक्ष बप्पा नंदी, फरसगांव ब्लॉक सचिव रिकेश कुमार, बडेराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष रुपउराम मरकाम, सदस्य रतिराम सोरी, श्रीकांत तिवारी, राकेश धीवर, ढालेश साहू, अग्निवीर किस्मन और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग