सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन मे कांग्रेस का ध्वजारोहण करते हुए कांग्रेस स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया इस दौरान जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के बीच जिलाध्यक्ष रवी घोष ने कांग्रेस के इतिहास को बताया कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। कांग्रेस पार्टी आजादी की लड़ाई से लेकर देश को आजाद कराने से लेकर देश मे सुई से लेकर हवाई जहाज बनाने मे देश को आगे बढ़ाने मे विशेष योगदान निभाया है।देश की आजादी मे जितने महापुरुषों ने बलिदानी दी है वे सभी कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहें हैँ हमें गर्व है की हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैँ। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कांग्रेसजनों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया।
स्थापना दिवस के कार्यक्रम मे पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम पूर्व जिलाध्यक्ष झूमुक दीवान सहित कोंडागांव जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

