बस्तर के माटी समाचार
रिपोर्टर कृष्णा कुमार कुंजाम
ग्राम पंचायत गुमड़ा रुन्डी पारा खेल मैदान में दिनाँक – 22–23/03/2026 को दो दिवसीय ग्रामीण खेल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं , जिसमें बहुत ही जबरदस्त और रोमांचक खेल रहा हैं इस मैच में गुमड़ा के चार टीमों की साजेदारी करते हुए फाइनल मैच में A व B टीम ने जगह बनाया हैं जो कि इस B टीम के कप्तान – महिपाल यादव , उप कप्तान – पिंटू यादव ने अपने टीम के लिए बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर जीत आसिल किया हैं , वहीं दूसरी ओर A टीम के कप्तान – अशोक नेताम और उप कप्तान – संतोष यादव ने भी अपने टीम बेहतरीन भूमिका निभाये हैं वहीं टीम के पूर्व खिलाड़ी नीलू राम यादव का मार्गदर्शन एवं बेस्ट खिलाड़ियों की तरह भागीदारी निभाते हुए दिखे हैं येसे ही A टीम को भी द्वितीय स्थान पर जगह बनाकर विजेता रहा हैं , इन्ही के साथ दोनों टीमों को पुरुस्कार वितरण में शामिल रहे सरपंच , उपसरपंच , वार्ड पंच , जनप्रतिनिधि एवं क्रिकेट कमेटी की उपस्थित में दिया गया हैं । जैसे :– सरपंच – नन्दू सोड़ी , उप सरपंच – श्रीमति योगेत्री अशोक नेताम, पंच – रामा वेक, बिजलु वेक, बाबू लाल सोड़ी, दुखारु वेक, महिपाल यादव और गुमड़ा क्रिकेट टीम के कप्तान – रति राम वेक सहित अन्य सभी ग्रामवासियों ने बहुत ही उल्लास के साथ क्रिकेट का मनोरंजन लेते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाकर भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं ।
विनीत :- ग्राम पंचायत गुमड़ा एवं क्रिकेट कमेटी और समस्त ग्रामवासी ।
@Grampanchayatgumda

