RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पत्नी को नक्सलियों से मरवाने की धमकी, तीन बच्चों की मां को छोड़ दूसरी महिला से अवैध संबंध का आरोप

बीजापुर बस्तर के माटी समाचार बस्तर अंचल में नक्सलवाद के सफाए के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक शादीशुदा महिला ने अपने पति पर अवैध संबंध बनाने और उसे नक्सलियों से मरवाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई न होने से आरोपी के हौसले बुलंद हैं।

मामला बीजापुर जिला मुख्यालय के तहसील पारा निवासी सरफराज अंसारी और उनकी पत्नी शमीम परवीन का है। शमीम के अनुसार, उनके पति ने तीन बच्चों की मां होने के बावजूद किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध बना लिए। जब शमीम ने इसका विरोध किया, तो सरफराज ने न केवल उन्हें प्रताड़ित किया, बल्कि यहां तक कहा कि वह उन्हें नक्सलियों से मरवा देंगे।

शमीम परवीन ने बताया, “मैंने पुलिस को सब कुछ बताया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मेरे पति के हौसले और बढ़ गए हैं। उन्होंने मुझे और मेरे तीन बच्चों को बेसहारा छोड़ दिया है। हालांकि अभी तक तलाक नहीं हुआ है, लेकिन मुझे मजबूरन अपने मायके में रहकर जीवन बिताना पड़ रहा है।”

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बस्तर में भाजपा सरकार आने के बाद नक्सलियों का सफाया हुआ है, लेकिन ऐसे लोग अब भी मौजूद हैं, जो नक्सलवाद का नाम लेकर धमकियां देते हैं और कानून को हाथ में लेते हैं।

मामला गंभीर होने के बावजूद पुलिस की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिखाई दी है। पुलिस अधिकारियों से इस बारे में टिप्पणी मांगने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

स्थानीय मुस्लिम सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस मामले में मूस्लिम महिला शमीम परवीन के साथ हुए इस अन्याय और धमकी की घटना की अनदेखी की जा रही है ‌। आखिर थक हार कर पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेन्द्र कुमार यादव और आई जी बस्पुतर सुंदर राज पी शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की आश्वासन दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि उच्चाधिकारियों की आश्वासन कहां तक सच होती है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग